फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ साल के कृष्णा की दुआ ने दिलाई सलमान को जमानत!

विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान अपनी संस्था बीइंग ह्यूमन के जरिए गुड़गांव के लोगों की मदद कर रहे है। गुड़गांव के फोर्टिस फाउंडेशन के साथ मिलकर उन्होंने लिटिल हार्ट अभियान मई 2013 में शुरू किया था।
विज्ञापन


जिसमें गरीब बच्चों की मदद की जा रही है। शुरुआत के तीन सप्ताह में 50 जरूरतमंद बच्चों की मदद की गई थी। 01 मई को आठ साल की बच्ची कृष्णा शर्मा के इलाज के वक्त सलमान खुद मौजूद थे।

फोर्टिस फाउंडेशन के प्रवक्ता के मुताबिक सलमान की संस्था और फोर्टिस फाउंडेशन दोनों मिलकर काम कर रही है। अब तक 6000 जरूरतमंद व्यक्तियों को इस स्कीम के तहत लाभ दिया जा चुका है।
विज्ञापन

Trending Videos

पूरे शहर की टिकी रही निगाहें

बॉलीवुड के चुलबुल पांडे के हिट एंड रन केस में लोगों की कितनी दिलचस्पी है। यह बुधवार को देखने को मिला। इसको लेकर तकरीबन दिनभर लोग न्यूज चैनलों से चिपके रहे। लेकिन सजा के ऐलान के बाद प्रशंसकों में मायूसी छा गई।

सलमान खान को सजा सुनाए जाने को लेकर प्रशंसकों के मन में चल रही उलझन का ये आलम था कि सुबह से लेकर दोपहर तक उनकी निगाहें टीवी सेट से हटी नहीं। जो टीवी पर न्यूज नहीं देख रहे थे, वे इंटरनेट के जरिए कोर्ट के फैसले की जानकारी ले रहे थे।

दिन के 11:00 बजे कोर्ट में सुनवाई के साथ ही सलमान खान के फैन की दिल की धड़कनें तेज हो गईं। जबकि फैसले आते ही सूचना लोगों के बीच फोन, व्हाट्स, एसएमएस पर नाचने लगीं।
विज्ञापन

साइबर सिटी में लोगों ने क्या कहा

कोर्ट के फैसले को किसी भी लिहाज में गलत बताना सही नहीं होगा। कलाकार होने के नाते उनके और उनके परिवार के साथ सहानुभूति है। -संजय भसीन, थियेटर कलाकार

इस फैसले से कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया कि कानून की नजरों में सभी बराबर हैं। जो फैसला कोर्ट ने दिया है उसका स्वागत है। -मयंक श्रीवास्तव, फीचर फिल्म काला सच के डायरेक्टर

ऐसी कई घटनाएं होती हैं, लोग बच निकलते हैं। सलमान को सजा मिलना कई दूसरे ऐसे लोगों के लिए उदाहरण बन सकता है। -अदिति आर्या, मिस इंडिया 2015

मामले में फैसला देर से आया है। कानून पालिका में इसका सुधार होना चाहिए। जो फैसला आया है इस पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। -बृजेश, फिल्म काला सच के सह-निदेशक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें