फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की अश्लील फोटो खींच दोस्तों को दिखाया, पत्नी ने उठाया खतरनाक कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच लाख रुपये और एक कार की मांग पूरी न कर पाने में पति और ससुराल पक्ष वालों ने एक महिला की हत्या कर दी तो एक अन्य मामले में पत्नी का अश्लील फोटो खींचकर दोस्तों के सामने उसे बेइज्जत किया। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पहला मामला सारन थाना क्षेत्र का है। यहां बदरौला निवासी मुकुल की पत्नी मंजू की संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मंजू के भाई वीरेंद्र चंदेला ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम किसी ने उसे फोन कर बताया कि ससुराल वालों ने मंजू को जहर दे दिया है।

उसे नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब वह अस्पताल पहुंचा तो मंजू ने बताया कि ससुराल वालों ने दहेज न लाने पर उसे जहर दे दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वीरेंद्र ने बताया कि उन्होंने 25 जनवरी 2012 बहन की शादी की थी।
विज्ञापन

विज्ञापन

महिला को जहर खिलाकर मारा

विवाह के बाद पति मुकुल, सास, ससुर, देवर और ननद पांच लाख रुपये और एक कार की मांग कर मंजू को प्रताड़ित करने लगे। अपनी हैसियत के हिसाब से जब वह बहन को कुछ न कुछ देते थे, जिससे कुछ दिन तक उसका उत्पीड़न बंद हो जाता था।

रुपये खत्म होते ही फिर से मांग शुरू हो जाती थी। एसएचओ सारन ने बताया कि पति सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। वहीं सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पति और सास-ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है।

महिला का आरोप है कि पति और ससुराल वाले पांच लाख रुपये और कार की मांग करते हैं। जब उसने दहेज देने में असमर्थता जताई तो पति ने उसकी अश्लील फोटो खींच लिए और उसे  बेइज्जत करने के लिए अपने दोस्तों को दिखाता है। एसएचओ सराय ख्वाजा ने बताया कि केस दर्ज कर पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें