यात्रियों की सुरक्षा और स्टेशनों पर भीड़ को कंट्रोल करने के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली-एनसीआर के छह बड़े रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री 14 नवंबर तक बंद कर दी गई है। पार्सल बुकिंग पर भी रोक लगी है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
नंवबर की शुरुआत के साथ ही दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहार आने वाले हैं। दिवाली और छठ के त्योहार पर घर जाने वालों की भीड़ रेलवे स्टेशनों पर बढ़ने लगी है। त्योहारों के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण के इंतजाम शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए दिल्ली के छह प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री को बंद कर दिया गया है। नई दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के छह प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर 14 नवंबर 2026 तक प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, त्योहारों पर बड़ी संख्या में यात्री दिल्ली से अपने गृह राज्यों के लिए रवाना होंगे। ऐसे में स्टेशनों के प्लेटफॉर्म पर भीड़ को नियंत्रित करने और किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं।