फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशन पर बैठे बाबा की हालत बिगड़ी

Thu, 03 Jul 2014 08:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में ददसिया से खेड़ी पुल के बीच सड़क का कार्य पूरा कराने की मांग को लेकर पलवली गांव में अनशन पर बैठे बाबा रामकेवल की तीसरे दिन हालत बिगड़ गई। उन्हें आनन-फानन में बादशाह खान अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


बाबा की हालत बिगड़ने और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की अनदेखी से नहरपार के 20 गांव के लोगों का आक्रोश बढ़ गया है। धरना स्थल पर इकट्ठे होकर लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जल्द सड़क निर्माण का कार्य पूरा नहीं करने पर लोगों ने हाइवे जाम और रेल रोको आंदोलन की चेतावनी दी है।
 
अस्पताल में भर्ती बाबा ने कुछ भी खाने से मना कर दिया है। ऐसे में चिकित्सकों की चिंता बढ़ गई। उधर, गुस्साए ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार मांग के बाद भी अधिकारियों की नींद नहीं टूट रही।
विज्ञापन


तीन दिन से चल रहे अनशन के बावजूद कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। खेडी पुल से ददसिया तक मात्र सात किलोमीटर लंबी सड़क है लेकिन साल भर में वह बन नहीं पाई।

सड़क पर 20 फीसदी कार्य भी नहीं हुआ। अधिकारी नहीं चेते तो उग्र आंदोलन होगा। इस मौके पर शिवकुमार त्यागी, लज्जाराम त्यागी, नंदकिशोर त्यागी, राजबीर सिंह, जयचंद, रमजान खान, बिल्लू पलवली, दयावती एवं हरबीर चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें