फरीदाबाद के लोगों को बृहस्पतिवार दोपहर में हुई बारिश के बाद गर्मी से राहत मिली। हवा और बारिश से पारा लुढ़क गया, जिससे मौसम सुहावना बन गया। दूसरी तरफ बिजली कटौती ने इस सुहावने मौसम में भी साथ नहीं दिया। बिजली नेटवर्क ध्वस्त हो गया।
कई जगह बिजली लाइनें खराब हो गईं। इस कारण शाम तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही, जबकि कुछ जगहों पर बारिश के कारण एहतियातन फीडर बंद कर दिए गए।
तस्वीरें देखें- दिल्ली पहुंचा मॉनसून, आप भीगे कि नहीं?
बिजली निगम के अनुसार, घरेलू क्षेत्रों से संबंधित हैदराबाद, ए-2, एस्कॉर्ट-एक, दो, आईएसी, भूपानी, छांयसा, सेक्टर-31, 46, पल्ला सबस्टेशन को बंद किया गया।
एसई आरएस यादव ने बताया कि बारिश के कारण कर्मचारियों को फॉल्ट ठीक करने में परेशानी हुई। फॉल्ट ठीक होने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई।
इन क्षेत्रों में बंद रही आपूर्ति
सेक्टर-14, 16, 17, 18, 20, 20बी, 22, 23, 24, 25, 46, 31, 55, 56, 58, बसेलवा कॉलोनी, मथुरा रोड, भारत कॉलोनी, कौराली, तिगांव, तिकोना पार्क, संजय कॉलोनी, छांयसा, नरियाला, अटाली, मोहना, जलाका, शेखपुर, खादर, मौजपुर, हीरापुर, जसाना, नचौली, माहातपुर, आदर्श नगर, नया गांव, बाजरी, सरूरपुर, कृष्णा कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, गौंछी, दयालपुर, पल्ला, मुजेसर और चावला कॉलोनी।