फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सेफ्टी बेल्ट टूटी, 14वीं मंजिल से गिरे दो श्रमिकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोल्फ होम्स सोसायटी में निर्माणाधीन टावर में हादसा, ठेकेदार हिरासत में
विज्ञापन

- सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप, पुलिस ने साइट सुपरवाइजर से भी की पूछताछ

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गोल्फ होम्स सोसायटी में शनिवार शाम निर्माणाधीन टावर में काम कर रहे दो श्रमिकों की 14वीं मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई। बताया जा रहा है कि काम के दौरान उनकी सेफ्टी बेल्ट टूट गई, जिससे दोनों संतुलन बिगड़ने पर छठीं मंजिल पर आ गिरे। सूचना पर पहुंची बिसरख पुलिस ने प्रथम दृष्टया लापरवाही के आरोप में निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार को हिरासत में लिया है। साइट सुपरवाइजर से भी पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के कलामती गांव निवासी सरकार (19) और जमाल शेख (45) के रूप में हुई है। दोनों करीब सात महीने से गोल्फ होम्स सोसायटी में श्रमिक के तौर पर काम कर रहे थे। उनके परिवार के कुछ अन्य सदस्य भी इसी साइट पर काम करते हैं।
विज्ञापन

शनिवार शाम करीब चार बजे दोनों निर्माणाधीन टावर की 14वीं मंजिल पर काम कर रहे थे। इसी दौरान सेफ्टी बेल्ट खुलने या टूटने से दोनों नीचे जा गिरे और छठीं मंजिल पर सरिया के स्ट्रक्चर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद श्रमिकों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस दोनों को तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सुरक्षा मानकों की जांच
हादसे के बाद निर्माण स्थल पर श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस के अनुसार दोनों ने सुरक्षा बेल्ट लगा रखी थी, लेकिन किसी वजह से बेल्ट खुल गई और उनका संतुलन बिगड़ गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों के पालन, सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता और उनके इस्तेमाल की जांच कर रही है। लिफ्ट की तकनीकी स्थिति की भी जांच की जा रही है।
-पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों के परिजन की ओर से तहरीर दी गई है। एसीपी कमलेश कांत ने बताया कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


परिजन से चल रही समझौते की बात
सूत्रों के मुताबिक हादसे के बाद संबंधित बिल्डर और ठेकेदार की ओर से मृतकों के स्वजन से समझौते का प्रयास किए जाने की भी चर्चा है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि जांच में किसी भी पक्ष की भूमिका सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें