फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णिमा सेठी अस्पताल को 417 करोड़ में सफदरजंग करेगा टेक ओवर

Mon, 22 May 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सफदरजंग अस्पताल।
विज्ञापन
दिल्ली नगर निगम के पूर्णिमा सेठी मल्टी स्पेशयलिटी अस्पताल को केन्द्र सरकार के सफदरजंग अस्पताल ने टेक ओवर करने की तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दिल्ली नगर निगम को 417 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा अस्पताल में बाकी सुविधा शुरु करने के लिए केन्द्र सरकार की ओर से 92 करोड़ रुपये और खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

      
दक्षिण दिल्ली के कालका जी स्थित दिल्ली नगर निगम के पूर्णिमा सेठी मल्टी स्पेशयलिटी अस्पताल को अब सफदरजंग अस्पताल चलाएगा। इसके लिए केन्द्र सरकार की ओर से 90 वर्ष के लिए लीज पर लिया जाएगा। इसके लिए केन्द्र 417 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसके अलावा 47 करोड़ रुपये सिविल, इलेक्ट्रिक और फायर सेफ्टी पर खर्च होंगे। मेडिकल इक्यूपमेंट, फर्नीचर व अन्य चीजों पर सरकार की ओर से 45 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। कुल मिला कर सरकार इस अस्पताल पर 509 करोड़ रुपये खर्च करने करेगी।      

अनुमान लगाया गया है कि टेक ओवर के बाद अस्पताल में कार्य करने वाले चिकित्सकों और कर्मियों के वेतन पर सलाना 40 करोड़, दवाओं पर पांच करोड़, सर्जिकल कंज्यूमेवल पर आठ करोड़, मशीन पर 10 करोड़, लैब में होने वाले जांच पर दो करोड़, स्टेशनरी पर चार करोड़, किचन पर एक करोड़, लाउंड्री पर दो करोड़, इलेक्ट्रिसिटी, सीवर और पानी पर 10 करोड़, लोक निर्माण के कार्य पर 10 करोड़ और प्रॉपर्टी टैक्स पर दो करोड़ रुपये खर्च होंगे।    
विज्ञापन

   
टेक ओवर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अस्पताल में इमरजेंसी, ऑपरेशन थियेटर, इंटेसिव केयर यूनिट, न्यूनेटल इंटेसिव केयर यूनिट और हाई डिपेंडेसी यूनिट का निर्माण कराया जाएगा।       

सफदरजंग अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ.ए.के.रॉय ने बताया कि टेक ओवर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस सेंटर को बच्चों के इलाज के लिए केन्द्र के तौर पर विकसीत किया जाएगा। यहीं पर बच्चों को इलाज के लिए भर्ती किया जाएगा। इसके अलावा आम बीमारियों के लिए सिर्फ इस जगह पर ओपीडी की व्यवस्था होगी।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें