नई दिल्ली । नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के नंदनगरी स्थित जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में जनगणना-2027 और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला उपायुक्त अजय कुमार और एसडीएम गोकलपुर पूनम ने की। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी, विभिन्न नोडल एजेंसियों और आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने भी भाग लिया।
जिला उपायुक्त अजय कुमार ने मतदाता सूची के संशोधन के लिए प्रभावी समन्वय और जन-जागरूकता पर जोर दिया। बैठक में आए लोगों ने आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों को पहचान पत्र (आईकार्ड) जारी करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि पहले आरडब्ल्यूए को आईकार्ड मिलते थे, लेकिन अब यह सुविधा नहीं है। इस पर जिला उपायुक्त ने मांग को सरकार तक पहुंचाने की बात कही।