फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए की मनमानी जनता पर भारी, दिन में भी सिक्युरिटी के नाम पर गेट रहते हैं बंद

Sat, 20 Aug 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
शहर में सिक्युरिटी के नाम पर आरडब्ल्यूए की मनमानी लोगों पर भारी पड़ रही है। दिन के समय भी आरडब्ल्यूए मेन रोड़ से जुड़े हुए गेटों को बंद करके रख रही है।
विज्ञापन


जिस वजह से सेक्टरों में आने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। रिक्शा या निजी वाहनों से आने वाले लोगों इससे सबसे ज्यादा परेशान हैं।

गेट बंद देखकर जब रिक्शा वाले को दूसरे गेट पर रिक्शा लेकर जाने को बोलो तो वो ज्यादा पैसे लेते हैं। ऐसे में जनता की जेब पर आरडब्ल्यूए की मनमानी भारी पड़ रही है। 

दिन के समय भी बंद रहते हैं गेट 
दिन के समय भी शहर के अधिकतर सेक्टरों गेट बंद रहते हैं। आरडब्ल्यूए के लोग गेट को चेन लगाकर बंद कर देते हैं। जबकि दिन के समय लोगों का सेक्टर में आना - जाना लगा रहता है।
विज्ञापन


इसको लेकर आए दिन लड़ाइयां भी होती हैं। लेकिन आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी किसी की नहीं सुनते हैं। सेक्टर - 56 में आने वाले शख्स अर्पित कुमार ने बताया कि सेक्टर में प्रवेश के लिए सिर्फ दो गेट ही खोले हुए हैं।

इससे हम लोगों को परेशानी होती है। घर के पास गेट होने के बावजूद भी हम लोगों को दूर वाले गेट से आना पड़ता है। रिक्शा वाला भी इसके लिए 10 रुपये अतिरिक्त लेता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें