फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ही ओपन जेल बनेगा तिहाड़!

Sun, 03 Aug 2014 11:29 AM IST
पवन कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
तिहाड़ की पूर्व महानिदेशक विमला मेहरा के ड्रीम प्रोजेक्ट ओपन जेल का सपना आज भी तिहाड़ व रोहिणी जेल में बंद कैदियों के लिए दूर की कौड़ी ही है।
विज्ञापन


ओपन जेल के लिए जो नियम और शर्तें बनाई गई हैं, उन्हें वर्तमान में जेल में बंद कोई भी कैदी पूरा नहीं कर पा रहा है। इस पर तिहाड़ प्रशासन ने ओपन जेल के नियम-शर्तों में बदलाव का प्रस्ताव तैयार किया है। उपराज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद ओपन जेल की शर्तें आसान हो जाएंगी।

तिहाड़ प्रशासन की ओर से प्रस्ताव में कहा गया है कि ओपन जेल के लिए तीन पैरोल की जगह एक पैरोल, तीन फरलो की जगह एक फरलो और सेमी ओपन जेल में दो साल की जगह एक वर्ष रहने वाले कैदियों को भी ओपन जेल का लाभ मिले।
विज्ञापन


यह प्रस्ताव उपराज्यपाल को भेजा गया है। प्रस्ताव पर मंजूरी मिलने के बाद ओपन जेल का लाभ कैदियों को मिल सकेगा। तिहाड़ जेल के कानून अधिकारी सुनील गुप्ता ने प्रस्ताव भेजे जाने की पुष्टि की है।

वर्तमान शर्तों के अनुसार ओपन जेल का लाभ उन्हीं कैदियों को मिल सकता है जिन्हें जेल में रहने के दौरान तीन बार पैरोल और इतनी ही बार फरलो मिली हो। यही नहीं दो वर्ष से जो कैदी सेमी ओपन जेल में है वही ओपन जेल का हकदार होगा।
विज्ञापन


जेल से बाहर जा सकेंगे
ओपन जेल का लाभ जिन कैदियों को मिलेगा वे काम करने के लिए बाहर जा सकेंगे और फिर शाम में वापस जल लौट आएंगे। तिहाड़ में सेमी ओपन जेल की शुरुआत 11 जून-2013 को हुई थी। सेमी ओपन जेल के कैदी तिहाड़ मुख्यालय में काम करते हैं और मुख्यालय के नजदीक बने क्वाटर में ही रहते हैं। वर्तमान में सेमी ओपन जेल में करीब 60 कैदी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें