फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली में रेलवे विकास पर खर्च होंगे 2,711 करोड़, 13 स्टेशनों का होगा कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
8,976 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं पर काम जारी, नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली और निजामुद्दीन स्टेशन पर बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली में रेलवे के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने और यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए वित्त वर्ष 2026-27 में रिकॉर्ड 2,711 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा राजधानी में करीब 8,976 करोड़ रुपये की विभिन्न रेल परियोजनाओं पर काम चल रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत दिल्ली के 13 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। इनमें नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन और आनंद विहार टर्मिनल जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रेलवे विकास के लिए रिकॉर्ड बजट निर्धारित करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप केंद्र और दिल्ली सरकार राजधानी के बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। रेलवे में निवेश से लाखों यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और दूसरे शहरों से दिल्ली की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
विज्ञापन

13 स्टेशनों पर विकसित होंगी आधुनिक सुविधाएं
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल, दिल्ली कैंट, दिल्ली सराय रोहिल्ला, दिल्ली शाहदरा, नरेला, सफदरजंग, बिजवासन, सब्जी मंडी, तिलक ब्रिज और आदर्श नगर रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। इन स्टेशनों पर प्रवेश और निकास व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ आधुनिक प्रतीक्षालय, शौचालय, पेयजल सुविधा, प्लेटफॉर्म शेड और फुट ओवरब्रिज बनाए जा रहे हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए लिफ्ट, एस्केलेटर, बेहतर पार्किंग, दिव्यांगजनों के लिए सुगम आवागमन और आधुनिक यात्री सूचना प्रणाली भी विकसित की जा रही है।
प्रमुख स्टेशनों पर तेजी से चल रहे काम
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अजमेरी गेट की ओर होल्डिंग एरिया का निर्माण पूरा हो चुका है। यहां डबल बेसमेंट और एलिवेटेड रोड की नींव का काम शुरू किया गया है। हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर सराय काले खां की ओर दूसरे प्रवेश द्वार का पुनर्विकास किया जा रहा है। इसके तहत सीढ़ियों, एस्केलेटर, लिफ्ट, टिकट बुकिंग कार्यालय और फुट ओवरब्रिज का विस्तार हो रहा है।
-दिल्ली कैंट स्टेशन पर नया भवन, आगमन-प्रस्थान कॉनकोर्स और एलिवेटेड रोड विकसित किए जा रहे हैं। सफदरजंग स्टेशन पर स्टेशन भवन और सिग्नल एवं दूरसंचार भवन का निर्माण पूरा हो चुका है। वहीं, बिजवासन स्टेशन के भवन का संरचनात्मक कार्य पूरा कर लिया गया है। नरेला, सब्जी मंडी और तिलक ब्रिज पर भी यात्री सुविधाओं के विकास का काम जारी है।
विज्ञापन

वाराणसी के लिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को भी महत्वपूर्ण पहल बताया। यह ट्रेन अलीगढ़, कानपुर और प्रयागराज होते हुए वाराणसी पहुंचेगी। इसमें स्वचालित दरवाजे, कवच सुरक्षा प्रणाली और आरामदायक बर्थ जैसी सुविधाएं होंगी। इससे दिल्ली और वाराणसी के बीच यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा मिलने के साथ धार्मिक पर्यटन, व्यापार और क्षेत्रीय आवागमन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें