फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: फर्जीवाड़ा कर बैंक खातों से निकाले 1.50 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



पलवल। शहर के
नीमतला मोहल्ला निवासी युवक के दो बैंक खातों से ऑनलाइन धोखाधड़ी कर करीब 1.50 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में हरीश शर्मा ने बताया कि सोमवार की शाम करीब 5:37 बजे उसके मोबाइल पर इंडियन ओवरसीज बैंक के मैसेज आए। मैसेज देखने पर पता चला कि उसके खाते से तीन बार में रकम कट चुकी थी। उसने तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इसी दौरान इंडियन बैंक के खाते से भी चार बार रकम निकलने के मैसेज आए। पीड़ित ने दोनों खातों से हुई धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर क्राइम थाना प्रभारी संदीप के अनुसार शिकायत में कुल 1,50,998 रुपये की धोखाधड़ी की बात सामने आई है। साइबर पुलिस ने बुधवार को जीरो एफआईआर दर्ज कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पीएसआई मोहित भाटी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें