फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: हरबला की ढाणी का रास्ता बेहतर बनाने पर खर्च होंगे 1.50 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानेसर। नगर निगम मानेसर हरबला की ढाणी को दिल्ली-जयपुर हाईवे से जोड़ने वाले रास्ते को बेहतर बनाएगा। इस करीब एक किलोमीटर लंबे रास्ते पर लगभग 1 करोड़ 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। निगम ने काम शुरू कर दिया है और इसे जल्द पूरा करने का प्रयास है।



इससे हरबला की ढाणी का दिल्ली-जयपुर हाईवे से सीधा जुड़ाव बेहतर होगा। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी। निवासियों का कहना है कि रास्ते की हालत लंबे समय से खराब थी। बारिश में सड़क पर पानी जमा होने से सबसे अधिक परेशानी होती थी। जलभराव के कारण बच्चों और बुजुर्गों को विशेष दिक्कतें आती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर निगम मानेसर के अधिकारी ने बताया कि हरबला की ढाणी को जोड़ने वाले रास्ते को बेहतर बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। सड़क बनने से लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी और दिल्ली-जयपुर हाईवे तक सीधी कनेक्टिविटी बेहतर होगी। पुनित कुमार, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम मानेसर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें