दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से बाहर निकलने के बाद समर्थकों का अभिवादन किया। 'तिहाड़ से बाहर आने के बाद केजरीवाल ने कहा कि भगवान ने मेरा साथ दिया। मैं सही था, इसलिए बाहर आया।'
भावुक होते हुए उन्होंने कहा, 'मैं देशविरोधी ताकतों से लड़ूंगा। इन लोगों ने मुझे जेल भेजा। मेरा हौंसला 100 गुणा बढ़ गया है। जेल की सलाखें मुझे कमजोर नहीं कर पाईं, आपकी दुआओं के कारण आज मैं बाहर हूं। मेरे खून का कतरा-कतरा देश के लिए है।'
सीएम अरविंद केजरीवाल का रिलीज ऑर्डर तिहाड़ पहुंचा गया। थोड़ी देर बाद उन्हें जेल से रिहा कर दिया जाएग। जेल से निकलने के बाद वह चंदगी अखाड़ा से घर तक रोड शो करेंगे।
जानकारी मिल रही है कि केजरीवाल शाम पांच बजे तक जेल से बाहर आ सकते हैं। बेल ऑर्डर अभी तिहाड़ नहीं पहुंचा है। जेल के गेट पर पुलिस मुआयना कर रही हैं। वहीं, सुनीता केजरीवाल भी तिहाड़ पहुंचीं हैं।
दिल्ली आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत दे दी है। जून के अंत में केजरीवाल को केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने गिरफ्तार किया था। उस वक्त जांच सीबीआई ने अदालत को बताया था कि वह जांच के लगभग निष्कर्ष पर पहुंच चुके हैं। वहीं, अदालत ने भी कहा कि आरोपी से मामले में पूछताछ करने के लिए रिमांड जरूरी है।
https://x.com/AamAadmiParty/status/1834576930747666564
राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से बेल मिलने के बाद उनका बेल बॉन्ड स्वीकार किया। कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का रिलीज ऑर्डर जारी किया। केजरीवाल के वकीलों द्वारा अदालत के समक्ष 10 लाख रुपये की जमानत राशि और इतनी ही राशि की दो जमानत राशि दाखिल करने के बाद विशेष न्यायाधीश राकेश सयाल ने आदेश पारित किया। अदालत ने केजरीवाल की शीघ्र रिहाई के लिए विशेष दूत के माध्यम से रिहाई वारंट भेजने के बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं के अनुरोध को भी स्वीकार कर लिया।