फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: मकान मालिक की बेटी से किरायेदार ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

Wed, 03 Jul 2019 07:19 PM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
विज्ञापन
किरायेदार ने मकान मालिक की बेटी से किया दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

शीतला कॉलोनी में किरायेदार 16 वर्षीय किशोर ने मकान मालिक की 13 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-5 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शीतला कॉलोनी निवासी 13 वर्षीय किशोरी के घर पर 16 वर्षीय आरोपी अपनी बहन के साथ किराये पर रहता है। वह एक होटल पर काम करता है।

मंगलवार सुबह पीड़िता छत पर सूख रहे कपड़े उतारने के लिए गई। उसी दौरान छत पर सो रहे आरोपी ने उसे अकेला पाकर दबोच लिया और छत पर बने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। काफी देर पर पीड़िता के नीचे नहीं आने पर जब उसकी मां छत पर पहुंची तो आरोपी उसे देखकर फरार हो गया। पीड़िता ने मां को आपबीती सुनाई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें