नोएडा शॉपकीपर्स एसोसिएशन ने सेक्टर-12 की मार्केट में व्यापारियों की समस्याओं को लेकर शनिवार को बैठक की। इसमें मनोरंजन कर राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश मदन चौहान और सपा से नोएडा विधानसभा के प्रत्याशी अशोक चौहान ने व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।
इस दौरान व्यापारियों ने राज्यमंत्री से मांग की है कि प्राधिकरण की तरफ से आवंटित दुकानों की छत और बेसमेंट में निर्माण की अनुमति दी जाए। साथ ही, व्यावसायिक श्रेणी के आरक्षित भूखंडों का आवंटन किया जाए, ताकि व्यापारी अपना उद्योग शुरू कर सकें।
पारियों की समस्याएं सुनने के बाद मदन चौहान व अशोक चौहान ने व्यापारियों को आश्वासन दिया है कि वे इस संबंध में प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बात करेंगे। उनकी सरकार व्यापारियों के हित में काम कर रही है।
बैठक में नोएडा शॉपकीपर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जगमाल सिंह मावई, पीयूष मोहन, रामसिंह रावत, वीरेंद्र जैन, सुरेंद्र तोमर, शिशुपाल रावत, अरुण वालिया व राजीव चावला आदि मौजूद थे।