फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: रोहतक रोड की होगी री-कार्पेटिंग, फ्लाईओवर के नीचे लगेंगी नई लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी मंत्री ने अधिकारियों को साथ लेकर किया निरीक्षण, 15 दिन में टूटे फुटपाथों की मरम्मत के आदेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
रोहतक रोड की री-कार्पेटिंग (डामर की नई परत बिछाना) की जाएगी और रानी झांसी फ्लाईओवर के नीचे एक सप्ताह के भीतर नई लाइटें लगाई जाएंगी। आसपास के इलाकों से अतिक्रमण हटाने के लिए भी अभियान चलाया जाएगा। पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने शनिवार को ‘गवर्नमेंट ऑन व्हील्स’ कार्यक्रम के तहत मध्य और पश्चिमी दिल्ली के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण कर अधिकारियों को ये निर्देश दिए।
मंत्री ने रानी झांसी रोड और ईदगाह रोड के क्षतिग्रस्त हिस्सों तथा टूटे फुटपाथों की 15 दिन के भीतर मरम्मत कराने को कहा। निरीक्षण के दौरान छह विभागों के अधिकारियों ने एक ही बस में विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। मौके पर समस्याओं का आकलन कर उनके समाधान की जिम्मेदारी संबंधित एजेंसियों को सौंपी गई।
विज्ञापन

रोहतक रोड पर दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड (डीटीएल) और बीएसईएस के यूटिलिटी कार्यों के लिए खुदाई के कारण सड़क खराब हो गई है। मंत्री ने निर्देश दिया कि दिल्ली जल बोर्ड, बीएसईएस और डीटीएल के लंबित कार्य पूरे होने के बाद सड़क की पूरी री-कार्पेटिंग की जाए। सभी एजेंसियों को आपसी समन्वय से काम करने को कहा गया, ताकि सड़क बनने के बाद दोबारा खोदाई न करनी पड़े।
न्यू रोहतक रोड और जखीरा में जलभराव से राहत के लिए नालों की गाद निकालने और बंद आउटलेट साफ करने के निर्देश दिए गए। करमपुरा फ्लाईओवर, पटेल रोड और शादीपुर में गड्ढे भरने, सड़क की मार्किंग व साइनेज दुरुस्त करने और मेट्रो ढांचों के पास पड़ा निर्माण मलबा हटाने को कहा गया। शंकर रोड पर सफाई सुधारने और सड़क किनारे से मलबा हटाने की जिम्मेदारी एमसीडी को दी गई।
विज्ञापन

एक महीने में होगी समीक्षा
निरीक्षण में पीडब्ल्यूडी, दिल्ली जल बोर्ड, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग, दिल्ली मेट्रो, संबंधित जिलाधिकारी और एमसीडी के अधिकारी शामिल रहे। मंत्री ने कहा कि नागरिकों को गड्ढामुक्त सड़कें, साफ नाले और सुरक्षित फुटपाथ उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। अधिकारियों को दोबारा मौके पर जाकर काम पूरा होने की पुष्टि करनी होगी। सभी निर्देशों की एक महीने के भीतर समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें