30 नवंबर तक प्रतिदिन होगा संचालन, रास्ते में 25 स्टेशनों पर होगा ठहराव
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने वाराणसी और अयोध्या धाम के बीच अनारक्षित मेमू विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 04201 और 04202 का संचालन 18 अक्तूबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन होगा। इससे दोनों शहरों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों और अयोध्या में दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।
रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 04201 वाराणसी से शाम 4:20 बजे रवाना होकर रात 9:40 बजे अयोध्या धाम पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04202 अयोध्या धाम से रात 10:20 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह चार बजे वाराणसी पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
ट्रेन का ठहराव शिवपुर, बाबतपुर, जलालगंज, जफराबाद जंक्शन, जौनपुर जंक्शन, खेतासराय, शाहगंज जंक्शन, मलिपुर, अकबरपुर, गोसाईंगंज, बिल्हर घाट और दर्शननगर समेत विभिन्न स्टेशनों पर होगा। यह ट्रेन पूरी तरह अनारक्षित होगी और इसमें सामान्य श्रेणी के डिब्बे लगाए जाएंगे।