फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DTC ड्राइवर के परिवार को 5 लाख का मुआवजा

Mon, 11 May 2015 04:28 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन मंत्री गोपाल राय ने रविवार को रोहिणी-तीन डिपो में रोडरेज के शिकार डीटीसी चालक अशोक कुमार के परिजनों से मुलाकात की। गोपाल राय का पहले कर्मचारियों ने विरोध किया तो मंत्री वापस लौटने लगे, जिसके बाद कर्मचारियों ने उन्हें रोका। परिवहन मंत्री ने मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपये के मुआवजे और परिवार के एक सदस्य को पक्की नौकरी के साथ सभी बकाया जल्द भुगतान की घोषणा की।
विज्ञापन


चालकों ने मुआवजा राशि पुलिस शहीदों की तर्ज पर एक करोड़ रुपये देने की मांग कर विरोध दर्ज कराया। डीटीसी की सभी कर्मचारी यूनियनों ने मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग की है।

इसको लेकर शाम की शिफ्ट में चालकों ने इस डिपो से कोई बस नहीं निकाली। चालकों का कहना है कि मुआवजा राशि एक करोड़ रुपये या उसके आसपास होनी चाहिए।
 
बकाया भुगतान जल्द दिलाने को नोडल अफसर नियुक्त
दिल्ली सरकार से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, परिवहन मंत्री ने अशोक कुमार के परिजनों को उनके बकाया भुगतान जल्द से जल्द कराने के लिए एक नोडल ऑफिसर की नियुक्ति की है।
विज्ञापन


रोहिणी डिपो में मंत्री ने पुलिस अधिकारियों से भी मामले के बारे में बात की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की गई है।

मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने  डीटीसी स्टाफ और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। यही वजह है कि मंत्री ने चालकों की समस्याएं भी सुनीं। घटना की विस्तृत रिपोर्ट गोपाल राय मुख्यमंत्री को सौंपेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें