फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉकेट की चिंगारी से जलीं कई दुकानें

Sat, 25 Oct 2014 01:47 PM IST
अमर उजाला, इंदिरापुरम
विज्ञापन
विज्ञापन
एक रॉकेट ने इंदिरापुरम के ज्ञानखंड स्थित फर्नीचर मार्केट की आधा दर्जन दुकानों को आग के हवाले कर दिया। घटना में चार दुकानें पूरी तरह जल गईं जबकि आसपास की अन्य दुकानों और पांच फ्लैटों को भी मामूली रूप से आग ने चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


टीएचए में कुल मिलाकर करीब दर्जनभर आग की घटनाएं हुईं। इस दौरान दमकल विभाग ने सभी जगहों पर पहुंचते हुए आग पर काबू पाया।

ज्ञानखंड में चार दुकानें स्वाहा, लाखों का नुकसान
ज्ञानखंड-3 फर्नीचर मार्केट में तीन दुकानों में एक रॉकेट से निकली चिंगारी से आग लग गई। दुकान में रखा लाखों का फर्नीचर देखते ही देखते राख हो गया। बृहस्पतिवार को रात करीब सवा दस बजे आग की सूचना पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं।

लोगों ने बताया कि दुकानों के अंदर से सिलेंडर फटने की आवाज आई। इसके अलावा अंदर थिनर रखे होने के चलते आग ने बड़ा रूप लिया। दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


आग की घटना के बाद से फर्नीचर कारोबारी गायब हैं। फायर सेफ्टी अधिकारी अक्षय रंजन ने बताया कि आसपास कुछ छोटे सिलेंडर मिले हैं। इनकी जांच की जा रही है कि ये सिलेंडर यहां कैसे आए।

दुकान मालिकों पर कार्रवाई की जाएगी। दुकानों के साथ बने करीब पांच फ्लैटों को भी आग ने चपेट में लिया है। यहां भी लाखाें का माल जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ।

महागुन मेंशन में फ्लैट में भीषण आग
इंदिरापुरम के महागुन मेंशन-2 के फ्लैट नंबर 515 में भी भी बृहस्पतिवार देर रात आग लग गई। यहां रहने वाले वात्सल्य जैन डिनर के बाद परिवार के साथ रात करीब 11 बजे घूमने निकले थे।

तभी बालकनी में रॉकेट आकर गिरा और बेडरूम में रखे बेड और अन्य सामान में आग लग गई। सोसायटी के सिक्योरिटी गार्ड उदयवीर ने नीचे वाले फ्लैट की बालकनी से सीढ़ी लगाकर फ्लैट की बालकनी में छलांग लगाई और फायर सेफ्टी सिलेंडर से आग बुझाने की कोशिश की।

इसके बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर पूरी तरह काबू पाया। आग बुझाने के दौरान उदयवीर मामूली रूप से जल गया। रेजीडेंट्स ने उसकी बहादुरी को सराहा।

इस दौरान बेडरूम में रखा फर्नीचर, टीवी, फ्रीज और अन्य सामान जल गया। हालांकि फ्लैट के अन्य कमरों तक आग पहुंचने से रुक गई।

वैशाली के सर्विस सेंटर में आग
वैशाली सेक्टर-3 स्थित आरसो सर्विस सेंटर में भी बृहस्पतिवार रात आग लग गई। दमकल टीम ने आग पर काबू पाया हालांकि इस दौरान लाखों का माल जलकर राख हो गया।

शुक्रवार सुबह सुबह रामप्रस्थ सी ब्लॉक स्थित सोसायटी की बेसमेंट में आग लग गई। दमकल की तीन गाड़ियों ने बेसमेंट में बने स्टोर रूम की आग पर काबू पाया।

शिप्रा सन सिटी ए ब्लॉक के दो फ्लैटों की छत पर रखे सामान में भी दिवाली की रात आग लग गई। दमकल की गाड़ियों ने यहां भी आग पर काबू पाया।

साहिबाबाद में हुई छिटपुट घटनाएं
साहिबाबाद में भी आग की छिटपुट घटनाएं हुईं। तुलसी निकेतन स्थित एक दुकान में, लाजपत नगर, राजेंद्र नगर और शालीमार गार्डन में फ्लैटों में मामूली आग लगी।

इस दौरान दमकल की गाड़ी ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। सीएफओ विजय कुमार ने बताया कि दिवाली के दिन टीएचए की दमकल विभाग की टीम का काम सराहनीय रहा। जिसके चलते आग में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें