फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: डिफेंस कॉलोनी में बुजुर्ग को बंधक बनाकर करोड़ों की लूट का मामला सुलझा, एमपी के पादरी गिरोह ने दिया था वारदात को अंजाम

Tue, 17 May 2022 01:44 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डिफेंस कॉलोनी के आनंदलोक में कोठी नंबर 29 में रहने वाली रीतिका शर्मा व उनकी पांच वर्ष की पोती को बंधक बनाकर बदमाश 29 अप्रैल की रात को चार करोड़ रुपये लूटकर ले गए थे। इस बड़ी लूट के बाद दिल्ली पुलिस में हड़कंप मच गया था। 
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण जिले की वाहन चोरी निरोधक दस्ते (एएटीएस) ने डिफेंस कॉलोनी के पॉश इलाके आनंदलोक में वृद्धा रीतिका शर्मा व उनकी पोती को बंधक बनाकर चार करोड़ रुपये की ज्वेलरी लूटने के मामले को सुलझा लिया है। गुना, मध्यप्रदेश के पादरी गिरोह ने इस चार करोड़ की लूट की इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था। वारदात को अंजाम आठ आरोपियों ने दिया था। एएटीएस ने आठ आरोपियों में एक के पिता व दूसरे के भाई को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से ज्वेलरी बॉक्स व लूटी गई कुछ ज्वेलरी बरामद की है। आठों मुख्य आरोपी गुना, मध्यप्रदेश के जंगल में फरार हैं। दक्षिण जिले की एएटीएस की टीम के अलावा कई टीमें आरोपियों की तलाश कर रही हैं।

विज्ञापन


डिफेंस कॉलोनी के आनंदलोक में कोठी नंबर 29 में रहने वाली रीतिका शर्मा व उनकी पांच वर्ष की पोती को बंधक बनाकर बदमाश 29 अप्रैल की रात को चार करोड़ रुपये लूटकर ले गए थे। इस बड़ी लूट के बाद दिल्ली पुलिस में हड़कंप मच गया था। दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुना,मध्यप्रदेश के पादरी गिरोह ने चार करोड़ की लूट की है। पादरी गिरोह के आठ बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। इन लोगों ने दो दिन पहले पहले दिन में रैकी की थी। रैकी के दौरान से सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए थे। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान हुई है। छह आरोपी घर के अंदर घुसे थे, जबकि दो आरोपी घर के बाहर खड़े रहे थे। 

आरोपी वारदात वाले दिन रात 11 बजे ही मौके पर पहुंच गए थे। ये खाली पड़ी कोठी में जाकर छिप गए थे। रात करीब साढ़े तीन बजे ये वारदात वाली कोठी में घुसे थे। आरोपियों ने पहले ग्राउंड फ्लोर को खंगाला और फिर पहली मंजिल पर गए थे। आरोपी सिर्फ सोने की ज्वेलरी चुराकर ले गए थे। आरोपियों ने फ्रिज से निकाल कर कोल्ड ड्रिंक पी थी और ड्राई फूट्स खाए थे। एएटीएस प्रभारी उमेश यादव की देखरेख में एसआई राहुल मालान व एसआई सुखविंदर की टीम ने दो आरोपी मुरार व सुरेंद्र को गुना मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। इनको दिल्ली ले आया गया है। इनमें से एक मुख्य आरोपी का पिता है जबकि दूसरा दूसरे मुख्य आरोपी का भाई है। 
विज्ञापन


पादरी गिरोह दिल्ली में वारदात करने मध्यप्रदेश से दिल्ली आते हैं
पादरी गिरोह दिल्ली में लंबे समय से वारदात करते हुए आ रहा है। ये लोग गुना, मध्यप्रदेश से दिल्ली आते हैं। दिल्ली में ये लोग फ्लाईओवर के नीचे रहते हैं। दिन में ये सामान बेचने के बहाने रैकी कर लेते हैं। इसके बाद ये वारदात को अंजाम देते हैं। एएटीएस प्रभारी उमेश यादव की टीम ने पादरी गिरोह के दो और सदस्य दीपक व चरण सिंह को भी गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें