फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मौत के घाट उतार देंगे': कारोबारी के दफ्तर में घुसकर लूटपाट, गोली चलाकर दी धमकी; तीसरी आंख से खुलेगा राज

Thu, 18 Jul 2024 05:58 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

गांधी नगर में एक कपड़ा कारोबारी के दफ्तर में गोली चलाकर लूटपाट का मामला सामने आया है। हथियारबंद चार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। शाहदरा जिला के गांधी नगर में बुधवार रात की वारदात बताई जा रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहदरा जिला के गांधी नगर इलाके में बृहस्पतिवार रात कपड़ा कारोबरी के दफ्तर में हथियारबंद चार बदमाश लूटपाट के इरादे से घुस गए। बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर कारोबारी व उनके दफ्तर में मौजूद चार लोगों को बंधक बना लिया। एक बदमाश ने छत की ओर गली चलाकर कैश देने की बात की।

विज्ञापन

कारोबारी पर तानी बंदूक
विरोध करने पर आरोपियों ने कारोबारी पर पिस्टल तानकर उनको गोली मारने की धमकी दी। पीड़ित अभय अग्रवाल (48) ने तुरंत काउंटर पर रखे डेढ़ लाख रुपये आरोपियों को सौंप दिए। इसके बाद भी आरोपी और रुपयों की मांग करने लगे। एक बदमााश ने दफ्तर की तलाशी भी ली। इसके बाद वह वहां से निकल गए।

सीसीटीवी कैमरे से होगी पहचान
बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी वहां पहुंच गए। छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से पड़ताल कर रही है। शाहदरा जिला पुलिस बदमाशों के आने-जाने वाले रूट की पड़ताल कर रही है।

घटना वाले दिन दफ्तर में थे पीड़ित
पुलिस के मुताबिक पीड़ित अभय अग्रवाल परिवार के साथ साहिबाबाद के राजेंद्र नगर में रहते हैं। गांधी नगर की गुरुद्वारा वाली गली में इनका गारमेंट ट्रेडिंग का कारोबार है। बृहस्पतिवार रात के समय अपने दफ्तर में मौजूद थे। इनके साथ दफ्तर में कर्मचारी विश्वेष अग्रवाल, किशोर और विक्की के अलावा ट्रांसपोर्टर संतोष पांडेय भी वहां बैठे थे।
विज्ञापन

चार लड़कों ने दिया वारदात को अंजाम
इस बीच चार लड़के उनके दफ्तर में घुस गए। चारों के मुंह पर रुमाल बंधे हुए थे। एक बदमाश ने पिस्टल निकालकर छत की ओर करके गोली चला दी। बाद में सभी को बंधक बनाकर लूटपाट कर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने अभय अग्रवाल की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें