फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Metro: महिला ने मेट्रो स्टेशन से लगाई छलांग, वजह जानने में जुटी पुलिस: अब CCTV से होगी मृतिका की पहचान

Thu, 18 Jul 2024 03:55 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली मेट्रो में आए दिन आत्महत्या के मामले सामने आ रहे हैं। उत्तम नगर पश्चिम मेट्रो स्टेशन से एक महिला ने सड़क पर कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तम नगर पश्चिम मेट्रो स्टेशन से एक महिला ने बृहस्पतिवार दोपहर सड़क पर छलांग लगा दी। घायल महिला को पुलिस तुरंत पास के अस्पताल में लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि महिला के पास से कोई सुसाइड नोट या फिर कोई दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे महिला की पहचान नहीं हो पाई है। महिला की उम्र करीब 45 साल है। जनकपुरी मेट्रो स्टेशन थाना पुलिस मृत महिला की शिनाख्त करने में जुट गई है।

पुलिस स्टेशन के आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला कहां से मेट्रो स्टेशन आई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें