फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज 15 मार्च से शुरू करेगा बसों का विशेष संचालन

Tue, 01 Mar 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन निगम ने होली पर यात्रियों को सुविधा देने के लिए बसों के दिनरात संचालन की कार्ययोजना तैयार की है। रोडवेज 15 मार्च से बसों का विशेष संचालन शुरू कर देगा।
विज्ञापन


इस दौरान यात्रियों को 24 घंटे बस सुविधा मिलेगी। बसों को परंपरागत रूट्स के अलावा अतिरिक्त रूट पर भी संचालन किया जाएगा। बसों में 10 मार्च से ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

होली पर ज्यादातर लोगों का अपने घर-रिश्तेदारी में आवाजाही रहती है। ज्यादातर ट्रेनों में यात्रियों को इस दौरान सीट नहीं मिलती हैं। रोडवेज ने होली पर यात्रियों को बस सुविधा देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


अफसरों के अनुसार 15 मार्च से रोडवेज बसों का दिनरात संचालन किया जाएगा। होली के चलते रोडवेज की बसें दो सप्ताह तक दिनरात चलेंगी।

एआरएम कार्मिक अतुल श्रोत्रिय ने बताया कि 15 मार्च से रोडवेज स्टाफ की सभी छुट्टियां रोक दी गई हैं। यात्रियों को परंपरागत रूट के अलावा विशेष रूट पर भी बसें मिलेंगी।

यात्रियों की जरूरत को देखते हुए 10 मार्च से रूट तय कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही बसों में ऑनलाइन बुकिंग भी 10 मार्च से शुरू हो जाएगी। यात्री रोडवेज की जनरथ, शताब्दी, वोल्वो सहित लांग रूट की बसों में ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें