फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: अब मेट्रो स्टेशन से ही चलेंगी रोडवेज बसें

Sat, 10 Oct 2015 05:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज ने मेट्रो स्टेशनों से बेहतर कनेक्विटी करने के लिए अब सीधी बसें चलाने का फैसला लिया है। शुरुआती तौर पर रोडवेज ने एस्कार्ट्स मुजेसर मेट्रो स्टेशन से सीधे पलवल बस चलाने की मंजूर दी है।
विज्ञापन


उम्मीद है कि इस निर्णय से यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। दरअसल, शहर में मेट्रो को दस्तक दिए एक माह हो गया है। हर दिन मेट्रो में यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है, जबकि हरियाणा रोडवेज की बसों में सवारियों की कमी आ रही है।

रोडवेज अधिकारियों की मानें तो अब बसों में आधी सवारी भी नहीं बैठती। इससे रोडवेज को लगातार घाटा हो रहा है। घाटे से उबरने के लिए रोडवेज नई योजनाओं पर काम कर रहा है।
विज्ञापन


डिपो में जहां 32 सीट वाली बसों के लिए मांग की जा रही है। वहीं, मेट्रो स्टेशनों से ही सवारी बिठाने की योजना बनाई है। शुरुआती तौर पर रोडवेज एस्कार्ट्स मुजेसर मेट्रो स्टेशन से पलवल तक दो बसें चलाएगा।

यदि योजना सफल हुई तो यह अन्य स्टेशनों पर भी लागू होगी। रोडवेज महाप्रबंधक विक्रम सिंह मलिक ने बताया कि मेट्रो के कारण रोडवेज को सवारी कम मिल रही है।

यात्रियों की सुविधा और सवारी बढ़ाने के लिए एस्कार्ट्स मुजेसर मेट्रो स्टेशन से सीधे पलवल बस चलाई जाएगी। इससे यात्रियों को बार-बार निजी वाहनों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें