फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस खुद बताएंगी ठहराव की जगह, नहीं चलेगी कंडक्टरों की मनमानी

Mon, 16 May 2016 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
रोडवेज बस - फोटो : file photo
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज की बसें अब अपना ठहराव खुद बताएंगी। बसों के आगे और पिछली सीट के पास ठहराव की पूरी जानकारी यात्री पढ़ सकेंगे। राज्य परिवहन निदेशक ने सभी बसों में स्टेज बोर्ड और ठहराव की सूची लिखा होना अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन


इस बारे में राज्य परिवहन निदेशक सभी महाप्रबंधकों को पत्र लिखकर निर्देश जारी किए हैं। दरअसल, रोजाना कहीं न कहीं यात्रियों और रोडवेज कर्मियों के बीच बस रुकवाने को लेकर बहस होती रहती है।

कई बार तो मामला हाथापाई तक भी चला जाता है। ऐसे मामलों पर अब रोक लग जाएगी। राज्य परिवहन निदेशक एसएस ढिल्लों ने निर्देश जारी कर अब सभी बसों में स्टेज बोर्ड और पिछली सीट के पास ठहराव की पूरी सूची लिखना अनिवार्य कर दिया है। 
विज्ञापन


उम्मीद है कि इस कवायद के बाद ना तो बस रोकने को लेकर चालक-परिचालकों की मनमर्जी होगी और ना बहसबाजी होगी। पिछली खिड़की के पास लगने वाली सूची के अनुसार चालक बस रोकने पर बाध्य होगा। बता दें फरीदाबाद डिपो में फिलहाल 250 बसें चल रही हैं, जोकि सामान्य व लंबे रूटों पर जाती है।  

निर्देश पहले भी, लेकिन लागू नहीं:
यहां बता दें राज्य परिवहन विभाग के अनुसार अक्टूबर 1997 को तत्कालीन परिवहन आयुक्त ने प्रदेश की सभी रोडवेज बसों की पिछली खिड़की पर रूट के सभी ठहरावों की सूची लिखवाकर लगाने के आदेश दिए थे। लेकिन डिपो में आदेशों का कोई असर होता दिखाई नहीं दिया। योजना ठंडे बस्ते में चली गई। 19 साल बाद एक बार फिर परिवहन आयुक्त ने डिपो की बसों की पिछली खिड़की पर ठहराव की सूची लिखवाने के निर्देश जारी किए है। 

एबीबीपी नेता मनीष टोंगर का कहना है कि यात्रियों को बस कंडक्टर बसों मे यह कह कर नहीं चढने देते थे कि बस फलां जगह नहीं रूकेगी। यात्रियों को घंटों बसों की इंतजार मे खड़े रहते थे । रूट चार्ट लगने से कंडक्टरों की जहां मनमानी रूकेगी। वहीं, यात्रियों को परेशानी से मुक्ति मिलेगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें