फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल रैली में नहीं हुई सीएम से बात, मायूस होकर घर लौटी महिलाएं

Mon, 16 May 2016 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल खट्टर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शनिवार शाम को भाजपा की डिजिटल रैली आम लोगों से कोसों दूर रही। एलईडी स्क्रीन पर मुख्यमंत्री से सीधा संवाद का दावा भी फ्लाप नजर आया। लोग घंटों मुख्यमंत्री से बात करने के लिए बैठे रहे। लेकिन, बात नहीं हो पाई। मायूस होकर लोगों को घर लौटना पड़ा। 
विज्ञापन


आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को उम्मीद थी कि डिजिटल रैली के माध्यम से  मुख्यमंत्री से बात हो जाएगी। इसलिए दोपहर बाद से ही बाबा नगर में लगी एलईडी के सामने दर्जनों महिलाएं दोपहर बाद अपने बच्चों संग पहुंची थीं। 

हाथों में पट्टिकाएं लिए महिलाओं को कहा गया कि सीएम उनसे सीधे संवाद बात करेंगे। तब वे अपनी समस्या सीएम को बताएंगी। लेकिन घंटों इंतजार करने के बाद सीएम ने उनसे कोई बात नहीं की। देर रात नौ बजे भूखी-प्यासी मायूस होकर घर लौटी।
विज्ञापन


महिला शशि, अख्तरी, कामिन और फरनाद ने बताया कि वे बहुत गरीब हैं। अपने बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाना चाहती हैं। लेकिन सरकार उन्हें उनका हक नहीं दिला रही। वे रैली को सुनने व देखने नहीं आई थी। बल्कि रैली के माध्यम अपनी बात सीएम से करने आई थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें