फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहें तैयार, आज से और ढीली होगी आपकी जेब

Sat, 01 Mar 2014 10:04 AM IST
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरहौल टोल हटने का भार निजी वाहन चालकों के साथ सार्वजनिक वाहनों में सफर करने वालों पर भी पड़ने लगा है। जयपुर से दिल्ली रूट पर चलने वाली रोडवेज बसों में बृहस्पतिवार से गुड़गांव के लिए तीन रुपये किराया बढ़ गया।
विज्ञापन


हालांकि इस बढ़ोतरी को खेड़कीदौला प्लाजा पर टोल दर बढ़ने से इतर बताया जा रहा है। उधर, सूबे के परिवहन मंत्री ने इससे अनभिज्ञता जताई है। उन्होंने कहा कि इस बारे में पता किया जाएगा।

सिरहौल टोल हटने के मद्देनजर खेड़कीदौला प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों से सिरहौल टोल की दर के साथ आठ रुपये अतिरिक्त जोड़कर वसूलने का करार हुआ है। यह वसूली एक मार्च से शुरू होगी।
विज्ञापन

1 मार्च बढ़ेगा रोडवेज का किराया!

इससे पहले ही रेवाड़ी और नारनौल डिपो से गुड़गांव आने वाली बसों में अचानक तीन रुपये किराया बढ़ा दिया गया है। अब रेवाड़ी से गुड़गांव या गुड़गांव से रेवाड़ी जाने वाले यात्री को 50 की जगह 53 रुपये देने होंगे।

रोडवेज के स्थानीय सूत्रों के अनुसार, गुड़गांव डिपो की बसों में एक मार्च के बाद यह बढ़ोतरी होगी। ट्रैफिक ब्रांच के एक वरिष्ठ कर्मचारी ने इसकी पुष्टि की।

उसने बताया कि किराया बढ़ोतरी से पहले सर्वे किया जाएगा। रेवाड़ी डिपो के महाप्रबंधक राजीव नागपाल के अनुसार, किराया बढ़ोतरी का टोल दर से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन

कुछ जगहों पर लागू है पुराना किराया

दरअसल, रेवाड़ी और नारनौल की ओर से आने वाली बसों को धारूहेड़ा चौक की बजाय राजेश पायलट चौक से बाईपास निकाला जाता है। इस कारण तीन किलोमीटर अधिक चक्कर लगता है। दूरी के लिहाज से यह बढ़ोतरी की गई है।

हैरानी की बात यह है कि रेवाड़ी और नारनौल डिपो की बसों में गुड़गांव तक का किराया ही बढ़ाया गया है। दिल्ली और दूसरे स्टैंडों के लिए पुरानी दर से किराया वसूला जा रहा है।

रेवाड़ी डिपो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुड़गांव और रेवाड़ी के बीच ही तीन रुपये की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली जाने वाले यात्री से 80 रुपये ही वसूले जा रहे हैं। मानेसर और बिलासपुर के लिए भी पुराना किराया ही लिया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें