फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: देवली मोड़ पर सड़क बना वाहन अड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
राहगीरों व स्कूली बच्चों को रोजाना जाम से परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। देवली मोड़ पर सड़क पर खड़े वाहन लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। ग्रामीण सेवा, ऑटो, स्कूटर व अन्य सवारी वाहन सड़क के बीच में खड़े रहने से रास्ता संकरा हो जाता है और जाम लगने लगता है, जिसका असर खानपुर-देवली रोड व एमबी रोड की आवाजाही पर भी पड़ता है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, देवली मोड़ पर सड़क किनारे पर्याप्त पार्किंग स्थान नहीं है, इसलिए चालक सड़क पर ही वाहन रोककर सवारी उतारने-चढ़ाने लगते हैं। कई वाहन लंबे समय तक खड़े रहते हैं, जिससे पीछे से आने वाले वाहनों को निकलने में परेशानी होती है और धीरे-धीरे जाम लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खानपुर-देवली रोड मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सैनी ने बताया कि देवली मोड़ पर ट्रैफिक व्यवस्था ठीक करने की जरूरत है। स्थानीय दुकानदारों व लोगों की मांग है कि यातायात पुलिस की नियमित व्यवस्था की जाए, सड़क पर वाहन खड़े करने पर रोक लगाई जाए और ग्रामीण सेवा व ऑटो के लिए अलग जगह तय की जाए, ताकि स्कूली बच्चों व काम पर जाने वालों को जाम से राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें