फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: व्यापार मेले की भीड़ और वीआईपी मूवमेंट से सड़कें जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीओ से मथुरा रोड, भैरों मार्ग और मंडी हाउस तक वाहनों की लंबी कतारें, बस यात्रियों को भी करना पड़ा इंतजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में उमड़ी भीड़ और वीआईपी मूवमेंट के चलते बुधवार को राजधानी की सड़कों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। आईटीओ से लेकर मथुरा रोड, भैरों मार्ग, मंडी हाउस और मिंटो रोड तक वाहन रेंगते नजर आए। कई प्रमुख मार्गों पर लंबा जाम लगने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई।
भारत मंडपम में आयोजित व्यापार मेले में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से सुबह से ही आसपास की सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया था। दोपहर में वीआईपी मूवमेंट के कारण स्थिति और गंभीर हो गई। कई स्थानों पर कुछ समय के लिए यातायात रोकना पड़ा, जबकि कुछ मार्गों पर वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से भेजा गया।
विज्ञापन

मथुरा रोड और भैरों मार्ग पर ज्यादा परेशानी
मथुरा रोड और भैरों मार्ग पर सबसे अधिक जाम देखने को मिला। इन मार्गों पर वाहनों की पार्किंग पर सख्त पाबंदी रही। वहीं, रिंग रोड, शेरशाह रोड, पुराना किला रोड, भगवान दास रोड और तिलक मार्ग पर भी यातायात धीमा रहा।
विज्ञापन

बस यात्रियों को करना पड़ा इंतजार
जाम का असर सार्वजनिक परिवहन पर भी पड़ा। बसें देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को बस स्टॉप पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। कार्यालय से लौटने वाले लोगों को विशेष परेशानी हुई। ट्रैफिक पुलिस ने स्थिति के अनुसार वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर भेजा और पार्किंग नहीं करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें