स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने बिजवासन इलाके में दिल्ली निगम चुनाव के रोड शो के दौरान बसंती पटका और बसंती परिधान पहनकर दो नए नारों का आगाज किया। साथ ही स्वराज इंडिया को वोट देने की अपील की।
पहला नारा उन्होंने कहा, 'तीन सरकार, तीनों बेकार’। इस नारे के बीच यादव ने कहा कि अब जुमला, ड्रामा व घोटाले की सरकारों पर लोग यकीन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जुमले से काम चला रही है।
जबकि दिल्ली सरकार की पहचान काम से ज्यादा ड्रामेबाजी से हो रही है। इसके अलावा निगम सरकार घोटाले में डूबी हुई है। बिजवासन से पार्टी प्रत्याशी के साथ उन्होंने बाइक से सड़कों का चक्कर काटा।