दिल्ली विधानसभा चुनाव की तरह निगम चुनाव में भी आम आदमी पार्टी (आप) बड़ी रैलियां नहीं करेगी। इसकी जगह पार्टी के स्टार प्रचारक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वार्ड स्तर पर छोटी सभाएं करेंगे। आप ने इसका खाका तैयार कर लिया है।
31 मार्च से केजरीवाल निगम चुनाव के प्रचार अभियान की कमान संभाल लेेंगे। पार्टी रणनीतिकार मान रहे हैं कि निगम चुनाव में स्टार प्रचारक के तौर पर अरविंद केजरीवाल इकलौता बड़ा चेहरा हैं। वे आम लोगों से सीधा संवाद करते हैं।
ऐसे में प्रचार अभियान की रणनीति केजरीवाल के इर्द-गिर्द तैयार की जाय। पार्टी की कोशिश है कि केजरीवाल के भाषण ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे।
पहले चरण में पार्टी केजरीवाल के वीडियो संदेश को प्रोजेक्टर के सहारे दिखा रही है।