गणतंत्र दिवस को लेकर आगामी कुछ दिनों तक राजधानी में परेड की रिहर्सल की जाएगी। रिहर्सल की शुरुआत रविवार सुबह से होगी।
इसके अलावा आगामी सोमवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को भी इसका आयोजन किया जाएगा। रिहर्सल विजय चौक से इंडिया गेट के बीच होगी।
इस दौरान कई मार्गों पर वाहनों का परिचालन बंद कर दिया जाएगा। यातायात पुलिस आयुक्त शरद अग्रवाल ने बताया कि गणतंत्र दिवस के परेड की रिहर्सल आगामी 17, 18, 20 और 21 जनवरी को होगी।
इस दौरान परेड विजय चौक से इंडिया गेट तक जाएगी। परेड में किसी तरह की दिक्कत न आए इसके लिए सुबह नौ बजे से 12 बजे तक रफी मार्ग, जनपथ और मान सिंह रोड को वाहन के परिचालन के लिए बंद कर दिया जाएगा। साथ ही विजय पथ से इंडिया गेट तक जाने वाले राजपथ भी वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगा।