फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Rage In Delhi: स्कूटी टच हुई तो कर दिया युवक का कत्ल, सीने में घोंप दिया चाकू

Mon, 04 Jul 2022 09:31 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पूर्वी दिल्ली के समसपुर गांव के पास नेशनल हाईवे-24 पर रोड रेज की घटना हुई है। दोस्त के अनुसार, वह दोनों शराब लेकर वापस घर जा रहे थे, इसी दौरान अज्ञात शख्स से स्कूटी टच हो गई। इस बात पर दोनों के बीच हाथापाई हो गई। हाथापाई में आरोपी ने मृतक के सीने पर नुकीली चीज से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की राजधानी दिल्ली में रेडरेज का मामला सामने आया है। जरा से बात पर एक शख्स ने दूसरे शख्स की चाकू घोंपकर जान ले ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर में समसपुर गांव के पास नेशनल हाईवे-24 पर रोड रेज की घटना रविवार रात को हुई है। शराब के ठेके के बाहर स्कूटी टच होने की मामूली सी घटना के बाद दो लोगों में हाथापाई हो गई। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित के सीने में चाकू मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। 

पुलिस को वारदात की सूचना रात में करीब 8:42 कल्याणपुरी के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल से मिली।यहां निखिल शर्मा नाम के युवक को भर्ती करवाया था, हालांकि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। निखिल के दोस्त ने बताया कि निखिल पटपड़गंज का रहने वाला था।  
विज्ञापन


दोस्त के अनुसार, वह दोनों शराब लेकर वापस घर जा रहे थे, इसी दौरान अज्ञात शख्स से स्कूटी टच हो गई। इस बात पर दोनों के बीच हाथापाई हो गई। हाथापाई में आरोपी ने मृतक के सीने पर नुकीली चीज से हमला कर दिया, उसे अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस का इस मामले में कहना है कि संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें