फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Rage: कार चालक ने दिल्ली में यातायात पुलिस के एएसआई को मारी टक्कर, वाइपर पर लटक बचाई जान, वाहन चालक फरार

Sat, 25 Apr 2026 01:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एएसआई ने कार में लगे वाइपर पकड़कर अपनी जान बचाई। इस दौरान चालक उन्हें करीब सौ मीटर तक घसीटता रहा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीटीबी एन्क्लेव इलाके में लालबत्ती पर गाड़ियों की तलाशी के दौरान कार चालक ने यातायात पुलिस के एएसआई को टक्कर मार दी। एएसआई ने कार को रुकने का इशारा किया था। टक्कर लगते ही एएसआई कार के बोनट पर गिर गए। इसके बावजूद चालक कार नहीं रोकी और कार की स्पीड बढ़ा दी। एएसआई ने कार में लगे वाइपर पकड़कर अपनी जान बचाई। इस दौरान चालक उन्हें करीब सौ मीटर तक घसीटता रहा। कार का वाइपर टूट जाने पर वह नीचे गिर घायल हो गए। आरोपी चालक कार समेत भाग गया। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

विकास कुमार (48) परिवार के साथ गुलमोहर ग्रीन सोसाइटी, मोहन नगर, गाजियाबाद इलाके में रहते है। वह दिल्ली पुलिस के यातायात विभाग में एएसआई के पद पर कार्यरत हैं और उनकी तैनाती शाहदरा सर्कल में है। जीटीबी एन्क्लेव थाने में दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल को वह जीटीबी अस्पताल के लालबत्ती पर हवलदार गौरव त्यागी के साथ तैनात थे।

गौरव उनसे करीब 15 से 20 मीटर दूरी पर खड़े थे। शाम करीब 4:50 बजे काले रंग की आई-20 कार आती दिखाई दी। शीशा काला होने की वजह से उन्होंने चालक को कार रोकने का इशारा किया। चालक ने कार की रफ्तार बढ़ा दी। फिर उसने कार की रफ्तार कम कर दी। जैसे ही वह कार के सामने आए। उसने स्पीड बढ़ाकर उन्हें टक्कर मार दी। वह उछलकर बोनट पर गिर गए।
विज्ञापन


उन्होंने जान बचाने के लिए कार के दोनों वाइपर पकड़ लिए। लेकिन चालक ने कार नहीं रोकी और कार को आड़ी तिरछी चलाने लगा। सौ मीटर चलने के बाद दोनों वाइपर टूट गए और वह सड़क पर गिर घायल हो गए। वहीं चालक कार समेत भाग गया। पुलिस ने पीड़ित एएसआई को पास के अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें