फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Death in Accident: कार की टक्कर में बैटरी रिक्शा चालक की मौत, दो महिलाओं और तीन बच्चों समेत पांच सवारियां घायल

Sat, 25 Apr 2026 01:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हादसे में ई-रिक्शा चालक नागेंद्र (36) की मौत हो गई। वहीं, पांच सवारी घायल हो गए। घटना के बाद डॉक्टर ने घायलों को अपनी कार से पास के विनायक अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर सिद्धार्थ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मॉडल टाउन इलाके में जीबी पंत अस्पताल के डॉक्टर ने अपनी आई 20 कार से ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक नागेंद्र (36) की मौत हो गई। वहीं, पांच सवारी घायल हो गए। घटना के बाद डॉक्टर ने घायलों को अपनी कार से पास के विनायक अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर सिद्धार्थ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब छह बजे पुलिस को रिंग रोड स्थित नारंग आई हॉस्पिटल के पास सड़क हादसे की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही मॉडल टाउन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में पता चला कि शाम करीब 6:00 बजे आई 20 कार की टक्कर एक बैटरी रिक्शा से हो गई। जिससे रिक्शा पलट गया।

विज्ञापन


इस घटना में रिक्शा चालक और पांच यात्री घायल हो गए। कार चालक ने तुरंत अपनी गाड़ी से सभी घायलों को विनायक हॉस्पिटल पहुंचाया। इलाज के दौरान रिक्शा चालक की मौत हो गई। वह परिवार समेत मुकुंदपुर में रहते थे। परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। वहीं, घायल दो महिलाएं और तीन बच्चे का इलाज चल रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

छानबीन में पता चला कि टक्कर मारने वाली कार के चालक डॉक्टर सिद्धार्थ हैं। वह रोहिणी में रहते हैं और जीबी पंत अस्पताल में सीनियर रेजिडेंट (रेडियोलॉजिस्ट) के पद पर कार्यरत हैं। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है और मेडिकल जांच कर रही है, ताकि पता चल सके कि घटना के समय वह नशे में तो नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें