फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसे साइबर नहीं गड्ढा सिटी कहिए जनाब!

Thu, 17 Jul 2014 07:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव का अति व्यस्त पुराना दिल्ली रोड। यहां से सेक्टर 12 की ओर मुड़ते ही गहरे गड्ढों से दो-चार होना पड़ा। हमारी ही तरह ही दूसरे वाहन चालक भी सड़क छोड़ चलने के लिए पगडंडी तलाशते नजर आए।
विज्ञापन


करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गई है। ऐसा ही हाल शहर की कुछ दूसरी सड़कों का भी है। अमर उजाला ने सड़कों की दशा का जायजा लिया।

सेक्टर 12 चौक से शीतला माता की ओर जाने वाला रोड
सेक्टर 12 चौक पर गहरे गड्ढे वाहन चालकों की राह में अड़चन डाल रहे हैं। चौक से आगे शीतला माता मंदिर, गुड़गांव गांव, मियां वाली कॉलोनी और कुछ दूसरे हिस्सों को जोड़ने वाले रोड पर गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालक गाड़ी को इस ओर से उस ओर घुमाकर आगे बढ़ने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


शीतला माता रोड से पुराना दिल्ली रोड
माता मंदिर के सामने से अतुल कटारिया चौक होते हुए पुराना दिल्ली रोड पर आगे बढ़ा तो यहां से गुजरने वाले नगर निगम को दुत्कार रहे हैं। यहां एयर फोर्स स्टेशन, सुखराली मोड़, सेक्टर 22 कट और उद्योग विहार मोड़ पर गहरे गड्ढे परेशानी का सबब बन रहे हैं। यहां रहने वाले विनय यादव उर्फ विक्की ने कहा कि पिछले छह महीने से सड़क के गड्ढे ठीक नहीं हो पाए।

कृष्णा नगर से सेक्टर 10 रोड
न्यू रेलवे रोड से न्यू कॉलोनी मोड़ होते हुए कृष्णा नगर के रास्ते सेक्टर 10 की ओर बढ़ा तो यहां भी सड़क का बुरा हाल। हुडा विभाग ने अपनी नाकामी छिपाने के लिए सड़क के गड्ढों में बड़े-बड़े पत्थर डाल दिए, जोकि और भी मुसीबत खड़ी कर रहे हैं। सेक्टर 10 में रेयान स्कूल की ओर जाने वाली सड़क भी अपनी दशा पर आंसू बहा रही है। पटौदी और बसई रोड का बड़ा हिस्सा भी गड्ढों में तब्दील है।

एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन भी नहीं सुधरी
एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन के गड्ढे भी नहीं भरे गए हैं। हंस एन्क्लेव से लेकर खेड़की दौला तक सड़क टूटी पड़ी है। यहां सेक्टर 10ए, सरस्वती विहार, कादीपुर की ओर जाने वाले हजारों वाहन चालकों को मुसीबत झेलनी पड़ रही है।

मदनपुरी रोड
मदनपुरी रोड का लंबे समय से हाल खराब है। इस सड़क पर कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। इस सड़क पर गहरे गड्ढों के साथ सीवर के मैनहोल सड़क से काफी ऊपर हैं, जोकि दुपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। ऐसी कुछ और सड़कें शहर के दूसरे हिस्से में भी हैं, जिनके सुधार का दावा तो किया जा रहा है, लेकिन धरातल पर परिणाम शून्य है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें