फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार पलटी, 3 की मौत-8 घायल

Sun, 01 Jul 2018 10:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
yamuna expressway
विज्ञापन
रविवार की सुबह एक्सप्रेसवे पर सुरीर के गांव ओहावा के पास (माइल स्टोन-83) ओवरटेक करने की कोशिश में अनियंत्रित हुई एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार सवार बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक समेत आठ लोग घायल हो गए। हादसे में बेटे की सगाई करने परिवार के साथ जा रहे सत्यभान की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन


दसे में सत्यभान की पत्नी की मौत हो गई, वहीं बेटा भी घायल है। परिवार के अन्य लोगों की भी हालत खराब है। सूचना पर पहुंची सुरीर पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें नयति हास्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया।

नजफगढ़ (दिल्ली) के दीनपुर में रहने वाले सत्यभान अपने बेटे राहुल की सगाई करने के लिए पूरे परिवार के साथ गाड़ी से फिरोजाबाद के लिए निकले थे। गाड़ी को राहुल ही चला रहा था। सुरीर के गांव ओहावा के पास ही पहुंचे ही थे कि ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित हुई गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। मौके पर पहुंची सुरीर पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने सभी को बामुश्किल बाहर निकाला। इनमें से एक बच्ची और सत्यभान की पत्नी की मौत हो चुकी थी, जबकि नौ लोग घायल थे।
विज्ञापन


घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया जहां एक और महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। इसके बाद सभी घायलों को नयति हास्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया। सुरीर पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कोतवाली प्रभारी ओम सिंह ने बताया कि तीन की मौत हुई और आठ घायल हुए हैं।

-यह हैं मृतक 
शिमला देवी (36) पत्नी सत्यभान, रोजाश्री(52) पत्नी सोनीराम, प्रियांशी (सात) पुत्री अरविंद कुमार

-यह हैं घायल
मोना(5) पुत्री अरविंद, राखी(13) पुत्री सत्यभान, गुंजन (ढाई) पुत्री संदीप, नीतू (26) पत्नी रंजीत, निर्मला(40) पत्नी मुकेश, ललिता(23)पत्नी अरविंद, ज्योति (12) पुत्री मुकेश, राहुल (23) पुत्र सत्यभान
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें