फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रईसजादे ने पुलिस जीप समेत तीन कारों में मारी टक्कर

Thu, 29 May 2014 01:13 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो शीशे पर काली फिल्म लगी कार सवार रईसजादा कार लेकर भागने लगा।
विज्ञापन


जिप्सी सवार दो पुलिसवाले अनिल और राजीव जख्मी हो गए। पुलिस ने कार का पीछा कर शास्त्रीनगर के पास उसे पकड़ लिया।

एसएचओ अरुण कुमार ने बताया कि पकड़ा गया युवक अंकुर निवासी लोनी है। वह फिजियोथैरेपिस्ट की प्रैक्टिस भी कर रहा है। उसे गिरफ्तार कर लिया है। सरकारी कार्य में बाधा और कई अन्य धाराओं में उसे जेल भेजा जाएगा।

एसएचओ ने बताया कि कार में पुलिस को अंकुर के अलावा और कोई नहीं मिला। और कोई था या नहीं, नहीं कहा जा सकता। पुलिस ने बताया कि आरोपी की कार पर काली फिल्म लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसे रोका तो उसने रुकने के बजाय कार दौड़ा दी। इस दौरान पुलिस की जीप और दो अन्य कारों में टक्कर लगी, जिससे कारें क्षतिग्रस्त हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें