फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, व्यापारी आज किस समय करें दिवाली का पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली के अवसर पर बुधवार की सुबह से लक्ष्मी पूजन आरंभ हो जाएगा जिसका सिलसिला आधी रात तक जारी रहेगा। सुबह से लेकर दोपहर तक व्यापारिक प्रतिष्ठानों में लक्ष्मी पूजन होगा, जबकि शाम को घरों में लक्ष्मी का पूजन किया जाएगा।
विज्ञापन


विख्यात ज्योतिष जयगोविंद शास्त्री बताते हैं कि दीपावली के अवसर पर व्यापारिक प्रतिष्ठानों में सुबह 9:24 बजे से लक्ष्मी पूजन करने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

इन प्रतिष्ठानों में डेढ़ बजे तक लक्ष्मी पूजन करना शुभ रहेगा। जबकि घरों में शाम 5:35 से 8:50 बजे के बीच लक्ष्मी पूजन करने का अति शुभ समय है।

व्यापारियों व गृहस्थों के लिए दीपावली, महालक्ष्मी, कुबेर दवात कलम, तराजू-बाट, तिजौरी आदि पूजन के लिए अक्षय श्रीप्रद एवं कल्याणकारी सिद्ध होगी।
विज्ञापन

बही-खातों संग कंप्यूटर की भी पूजा

दीपावली के मौके पर कुछ व्यापारिक प्रतिष्ठानों में हाईटेक अंदाज में लक्ष्मी पूजन किया जाएगा। व्यापारी अपने बही खातों के साथ-साथ कंप्यूटरों की भी पूजा अर्चना करेंगे।

आधुनिकता के दौर में व्यापारियों के यहां बही खातों की जगह कंप्यूटर लेते जा रहे है। चांदनी चौक के व्यापारी बृजमोहन शर्मा ने बताया कि बही खातों की तुलना में कंप्यूटर में खातों का लेखा जोखा रखने में आसानी रहती है।

वहीं किसी का भी खाता को देखने में भी परेशानी नहीं आती, इसी कारण अब उन्होंने कंप्यूटर में ही लेखा-जोखा रखना शुरू कर दिया। चांदनी चौक में ही कपड़ा कारोबारी रेणु गुप्ता बताती हैं कि अब तो खरीद फरोख्त की रसीद भी कंप्यूटर पर ही बनाई जाती है।

दोनों व्यापारियों ने बताया कि उनके लिए अब कंप्यूटर ही बही खाते है और इसी कड़ी में उनके साथ-साथ अन्य व्यापारियों ने दीपावली के मौके पर कंप्यूटरों का भी पूजन करने का फैसला किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें