फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने रिक्शा चालक को आधे घंटे तक पीटा

Mon, 06 Apr 2015 12:53 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कविनगर पुलिस पर एक रिक्शा चालक को बेवजह चौकी में बंधक बनाकर आधे घंटे तक पिटाई करने का आरोप है। पिटाई के बाद रिक्शा चालक को तो पुलिसकर्मियों ने चौकी से छोड़ दिया, लेकिन उसके रिक्शे को कब्जे में रखा है।
विज्ञापन


आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने धमकी दी है कि राजा नामक युवक का पता बताओ वरना जेल भेज देंगे। रविवार को पुलिस की इस कार्यशैली के विरोध में रिक्शा चालकों का एक गुट एकत्रित हुआ और रैली निकालकर एसपी सिटी और एसएसपी ऑफिस पहुंचा। कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर मामले की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से की है।

बांदा निवासी कमलेश पांडव नगर में किराए पर रहता है। दो अप्रैल को चिरंजीव विहार सेक्टर-5 में सवारी के इंतजार में रिक्शा लेकर खड़ा था। इस दौरान लैपर्ड पर दो पुलिसकर्मी आए और राजा नामक युवक के बारे में पूछताछ करने लगे।
विज्ञापन


कमलेश ने किसी राजा नामक युवक के बारे में जानकारी होने से इंकार किया तो उसे अवंतिका चौकी ले गए। चौकी में राजा के बारे में पूछताछ की। कमलेश ने जानकारी होने से इंकार किया तो आधे घंटे तक पुलिसकर्मियों ने कमलेश को चौकी पर बंधक बनाकर पीटा।

बेसुध हालत में कमलेश को चौकी से भगा दिया और रिक्शे कब्जे में ले लिया। आरोप है कि पुलिसकर्मी धमकी दे रहे हैं कि राजा का पता बताओ तभी रिक्शा छोडे़ंगे अगर राजा नहीं मिला तो कमलेश को ही बताकर जेल भेज देंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें