फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हफ्ते तक कोमा में रहने के बाद रेयान इंटरनेशनल स्कूल की बच्ची ने तोड़ा दम

Wed, 18 May 2016 02:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
11 मई को सेक्टर-40 स्थित रेयान इंटरनेशनल स्कूल की बस से उतरते वक्त तीसरी कक्षा की बच्ची की चोटिल होने के एक हफ्ते बाद मासूम जिया ने बुधवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


अभिभावक का आरोप है कि 11 मई को इस घटना के बाद आनन फानन में बच्ची को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब इसकी सूचना स्कूल प्रबंधन को लगी तो आनन फानन में स्कूल प्रबंधन ने बच्ची के ट्रीटमेंट का पूरा खर्च उठाने का आश्वासन तो दिया, बाद में इलाज कराने से मुकर गया। 

बता दें कि सेक्टर-7 निवासी पंकज की दो बेटियां हैं। छोटी बेटी 7 वर्षीय जिया रेयान इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-40 में तीसरी कक्षा में पढ़ती थी। बच्ची के पिता और अन्य अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधकों से बच्ची के इलाज में होने वाले खर्च को लेकर बातचीत की थी। लेकिन बात नहीं बनने पर अभिभावकों ने आक्रोश भी जताया था। 
विज्ञापन


मामले को बिगड़ता देख स्कूल प्रबंधक की ओर से पुलिस को बुला लिया गया था। जिसकी वजह से कुछ अभिभावक और पुलिस वालों के बीच झड़प भी हुई, लेकिन इस बाबत कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई थी।

परिजनों का आरोप है कि स्कूल बस ने बच्ची को निश्चित जगह पर उतारने की जगह गलत स्टॉप पर उतार दिया था। यहीं पर अज्ञात कार ने बच्ची को टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें