सेक्टर-16 स्थित महिला थाने में एक महिला ने एक व्यक्ति के खिलाफ जमीन की धोखाधड़ी व दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है।
महिला का कहना है कि आरोपी ने रिवाल्वर के बल पर उससे दुष्कर्म किया और उसे परिवार सहित जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फरीदाबाद निवासी एक महिला ने महिला थाना पुलिस को मंगलवार को दी शिकायत में कहा कि उसके पति की मृत्यु वर्ष 2007 में हो गई थी, जिसके बाद वह मायके वालों के साथ रहती थी।
जून 2011 में उसके पिता की भी मृत्यु हो गई। महिला ने पुलिस को बताया कि पिता की मौत के बाद उनके खाते से रुपये निकालने की जरूरत हुई तो बैंक की ओर से दो लोगों की गांरटी मांगी गई।
कुछ दिन पहले वह कैनरा बैंक की शाखा में गई तो उसे दो व्यक्ति हरपाल व संदीप मिले। महिला के मुताबिक हरपाल ने बैंक गारंटी देने के लिए कहा और महिला से मोबाइल नंबर ले लिया।