उपराज्यपाल नजीब जंग ने बुधवार को डेंगू-चिकनगुनिया के हालात की समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक, दिल्ली सरकार के संबंधित आला अधिकारी, एमसीडी के तीनों आयुक्त समेत तमाम अधिकारी शामिल हुए।
बड़े अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षकों ने कहा डेंगू-चिकनगुनिया के 40-50 फीसदी मरीज घटे तो एमसीडी आयुक्त ने कहा कि 25 फीसदी मामले इस सप्ताह में घटे हैं। स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि बुखार के लिए समर्पित 25 फीसदी बिस्तर खाली हैं।
उपराज्यपाल नजीब जंग ने बैठक में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से कहा है कि डेंगू-चिकनगुनिया के हालात की साप्ताहिक समीक्षा करें, ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे।
उपराज्यपाल भी संभवत: अक्तूबर के दूसरे पखवाड़े में फिर से समीक्षा बैठक करेंगे। साथ ही संबंधित एजेंसी अधिकारियों को पिछले दो दिनों में हुई दिल्ली-एनसीआर की बारिश को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
'हालात की साप्ताहिक समीक्षा करें स्वास्थ्य मंत्री'
LG Najeeb jung
उपराज्यपाल ने 14 सितंबर और 26 सितंबर को बैठक में दिए गए निर्देशों की प्रगति रिपोर्ट भी ली। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि 355 फीवर क्लीनिक रविवार समेत सभी दिन खोले जा रहे हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने बैठक के बाद मोहल्ला क्लीनिक हटाने के सवाल पर कहा कि अभी उसकी जरूरत है, हटाए नहीं जा रहे हैं। उपराज्यपाल ने उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक से कहा कि मच्छर मारने की दवा छिड़कने वाली ट्रेन के फेरे बढ़ाएं।
पटरी किनारे रहने वाले लोग ज्यादा प्रभावित होते हैं। तीनों एमसीडी, एनडीएमसी के चेयरमैन ने उपराज्यपाल को बताया कि क्रिटिकल ढलावों की पहचान करने के साथ दिन में दो बार उसकी सफाई की जा रही है।वहीं, मंडलायुक्त ने बताया कि सभी राजस्व उपायुक्त रोस्टर बनाकर निरीक्षण करके रोज रिपोर्ट दे रहे हैं। बुधवार से ही निरीक्षण रिपोर्ट ऑनलाइन कर दी गई है।
Review of LG dengue-chikungunya, sitting quietly at a meeting Kejriwal
देरी से पहुंचे सीएम
- फोटो : अमर उजाला
रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय निकाय से साझा करेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव सीके मिश्रा और उनकी टीम ने बताया कि निर्माण भवन में नियंत्रण कक्ष बना है, जहां से स्थिति पर निगरानी होती है।
मुख्यमंत्री राजनिवास बैठक में पहुंचे, चुपचाप बैठे रहे
न्यायालय का आदेश था कि बैठक में मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री शामिल हों। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राजनिवास उपराज्यपाल की अध्यक्षता वाली बैठक में पांच मिनट देरी से पहुंचे जरूर लेकिन चुपचाप बैठे रहे।
सरकार की तरफ से जो कुछ जवाब देना था, वह स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दिया। उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, स्थानीय निकाय, रेलवे और संबंधित एजेंसियों की बैठक करने का आदेश दिया था। न्यायालय ने कहा था कि दोषारोपण छोड़कर डेंगू-चिकनगुनिया से निपटने के ठोस उपाय निकालें।