फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी से मिले सिद्धू, बैठक के लिए कैप्टन अमरिंदर भी पहुंचे दिल्ली

Wed, 05 Oct 2016 03:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
rahul gandhi
विज्ञापन
भाजपा छोड़ने के बाद आप और कांग्रेस के बीच अधर में फंसे नवजोत सिंह सिद्धू ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की। इसके बाद राहुल ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को दिल्ली बुलाया है।
विज्ञापन


अमरिंदर सिंह 7 अक्टूबर तक दिल्ली में ही रहेंगे। सिद्धू से जुड़े सूत्रों का कहना है कि वे 7 अक्टूबर तक ही कोई फैसला लेंगे।

वहीं दूसरी तरफ, आप नेता संजय सिंह ने साफ किया है कि उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। सूत्र बता रहे हैं कि राहुल और सिद्धू की पहली मुलाकात अच्छी रही है। दोनों पक्षों में बात बनती है तो सिद्धू का फ्रंट आवाज-ए-पंजाब कांग्रेस के साथ जा सकता है।
विज्ञापन

क‌िसने क्या कहा

rahul gandhi - फोटो : अमर उजाला
‘मुझे राहुल-सिद्धू की मुलाकात के बारे में कोई जानकारी नहीं है। कैप्टन के दिल्ली जाने की भी जानकारी नहीं है।’ - आशा कुमारी, कांग्रेस प्रभारी, पंजाब

‘मैं इस बारे में कुछ नहीं कह सकता। इतना जरूर है कि सिद्धू के साथ बात चल रही थी। लेकिन इसका स्टेटस मुझे नहीं पता।’-चरणजीत चन्नी, नेता विपक्ष, पंजाब

‘मैं कुछ नहीं जानता। बस इतना ही पता है कि इस पर प्रशांत किशोर की टीम काम कर रही है। आवाज-ए-पंजाब के साथ अलायंस या उनके कांग्रेस में आने के बारे में कुछ नहीं कह सकता।’ - प्रताप सिंह बाजवा, राज्यसभा सदस्य, कांग्रेस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें