फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: तिहाड़ में रहते कर रहे नशे का कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा की लंबी-चौड़ी सड़कें और खाली पड़े सेक्टर और मकानों का बदमाश खूब लाभ उठा रहे हैं। हाल के दिनों में ग्रेनो में जो नशे के सौदागर पकड़े गए वे दूर-दराज के सेक्टर और सोसायटी से इस कारोबार को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस अफसरों की मानें तो जो इस कारोबार में लिप्त हैं वह एक दूसरे को जानते तक नहीं है। यह कारोबार तिहाड़ जेल में बंद कुछ बदमाशों द्वारा चल रहा है, जो एनसीआर से जुड़े हैं।

पुलिस सूत्रों की मानें तो गांजा सप्लाई करने वाले की निशानदेही पर छह पासबुक मिली हैं जिनके खाते पुलिस ने सीज करा दिए हैं। यह पासबुक पकड़े गए लोगों की न होकर ऐसे लोगों की हैं जो इस समय तिहाड़ जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

नोएडा के खाली मकानों को बनाया है अड्डा

सूत्रों के मुताबिक एनसीआर के कुछ बदमाश तिहाड़ में बंद हैं और उन्हें जेल समेत अन्य स्थानों पर चरस, गांजा आदि सप्लाई करने तथा उसे एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाने के लिए अड्डे की जरूरत होती है।

ग्रेटर नोएडा खुला इलाका है और यहां पुलिस व्यवस्था भी चुस्त नहीं है। साथ ही यहां से बिहार, राजस्थान और दिल्ली समेत अन्य स्थानों के लिए आसानी से वाहन की व्यवस्था हो जाती है।

इसके अलावा सेक्टरों में मकान खाली पड़े हैं। किराएदार और घर का जायजा लेने के लिए मकान मालिक काफी दिनों तक नहीं आते हैं।
विज्ञापन

इन कैदियों का पुलिस जल्द करेगी खुलासा

इससे बदमाश अपने मंसूबे में कामयाब हो जाते हैं। एक अफसर ने बताया कि गांजा बेचने वाले आपस में एक दूसरे का नाम तक नहीं जानते थे।

जानते थे तो बस एक कोड नंबर जिससे माल के एवज में मोटी रकम वसूलते थे और एक तय स्थान पर ले जाकर दे देते थे। एससएसपी डॉ. प्रीतिंदर सिंह का कहना है कि तिहाड़ जेल से कुछ कैदियों के इस धंधे में शामिल होने की जानकारी मिली है।

पुलिस जल्द ही उनका खुलासा करने की कोशिश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें