फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप की महिला विंग का नये सिरे से गठन, रिचा पांडेय मिश्रा को बनाया दिल्ली का अध्यक्ष

Thu, 27 Jul 2017 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) ने अपनी महिला विंग की औपचारिक शुरुआत की है। दिल्ली प्रदेश की अध्यक्षा के तौर पर रिचा पांडेय मिश्रा का का चयन किया गया है। पार्टी का दावा है कि अगले तीन महीने में महिलाओं के संगठन को जमीन पर मजबूत करने पर काम होगा।
विज्ञापन


पार्टी कार्यालय पर मीडिया से बात करते हुये प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में महिलाओं को संगठित करने की दिशा में नए सिरे से शुरुआत की गयी है। इसके तहत आप महिला संगठन का निर्माण किया गया है। महिला विंग प्रदेश में महिलाओं को संगठित करेगी। इसके सहारे महिलाओं के बीच जनाधार बढ़ाया जायेगा।

गोपाल राय के मुताबिक, अगले तीन महीने में महिला संगठन निर्माण के तहत 7  उपाध्यक्ष, 2 सचिव, 70 विधानसभा अध्यक्ष और विभिन्न मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति होगी। अक्तूबर महीने में दिल्ली में विंग को प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन


इसमें महिलाओं में  जागरूकता फैलायी जायेगी। गोपाल राय ने बताया कि मेरा बूथ, सबसे मजबूत कैम्पेन के तहत करीब 14 हजार क्षेत्रीय अध्यक्षों की नियुक्ति होनी है। इसमें से 12 हजार का जिम्मेदारी सौंप दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें