फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार की टक्कर से एंबुलेंस पलटी, मरीज की मौत

Thu, 27 Jul 2017 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
दरियागंज में तेज रफ्तार एक कार ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एंबुलेंस पलट गई। राहगीरों ने किसी तरह मरीज व उसके साथ मौजूद युवक को एंबुलेंस से निकालकर एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मरीज को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त सैनी मोहल्ला, गन्नौर (सोनीपत) निवासी महासिंह (45) के रूप में हुई है। महासिंह दिल का मरीज थे। बुधवार को उनका भतीजा नरेश (28) उन्हें लेकर पंत अस्पताल डॉक्टर को दिखाने आ रहा था। हादसे में नरेश को मामूली चोट लगी हैं। उधर, कार को कब्जे में लेकर चालक मेहफूज आलम (31) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, नरेश सोनीपत कोर्ट में वकील है। पिछले कुछ दिनों से इनके चाचा महासिंह की तबीयत खराब चल रही थी। पंत अस्पताल में उनकी धमनियों में स्टंट डाले गए थे, जिसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी।
विज्ञापन


सोमवार रात को उनकी तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद नरेश मंगलवार दोपहर को एंबुलेंस से उन्हें लेकर दिल्ली के पंत अस्पताल आ रहा था। इसी दौरान दिल्ली गेट पहुंचने पर आईटीओ की ओर से आ रही कार के चालक ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी, जिससे एंबुलेंस पलट गई और नरेश व महासिंह घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां महासिंह को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें