फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचौरी के खिलाफ शिकायत देने वाली ने दिया इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यावरणविद् आरके पचौरी के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत करने वाली महिला ने द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (टेरी) से इस्तीफा दे दिया है। महिला ने अपने इस्तीफे में टेरी पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता का आरोप है कि संस्थान ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया। इससे उसे मानसिक तथा आर्थिक रूप से काफी नुकसान हुआ। दूसरी तरफ टेरी ने महिला के सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए सफाई दी है कि संस्थान के सेवा की शर्तों से आगे जाते हुए महिला के हितों का संरक्षण किया गया।

बतौर अनुसंधान विश्लेषक कार्यरत महिला को शिकायत करने के बाद तीन महीने की छुट्टी दी गई। इस दौरान उनका वेतन भी दिया जाता रहा। फिर, उन्होंने अवैतनिक अवकाश ले लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन

मानसिक और आर्थिक नुकसान पहुंचा रहा संस्थान

खास बात यह कि कई बार संपर्क करने के दौरान उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। ऐसी हालत में यह कहना पूरी तरह गलत है कि टेरी ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया।

दूसरी तरफ अपने इस्तीफे में शिकायतकर्ता ने लिखा कि वह ऐसे संस्थान में काम नहीं करना चाहती जो यौन उत्पीड़न की घटना के बाद उसके हितों की रक्षा करने के बजाय उन्हें मानसिक और आर्थिक नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता रहा।

टेरी के एचआर निदेशक दिनेश वर्मा को लिखे अपने इस्तीफे में शिकायतकर्ता ने कहा है कि जांच समिति द्वारा पचौरी को दुराचार का दोषी पाए जाने के बावजूद संगठन कम से कम यह सुनिश्चित करने में भी नाकाम रहा कि इस सबका उस पर (शिकायतकर्ता) बुरा असर नहीं पड़े। शिकायतकर्ता ने टेरी की गवर्निंग काउंसिल के रवैए पर भी कई गंभीर सवाल उठाए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें