फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day Parade Rehearsal : कर्तव्य पथ पर रिहर्सल आज से, चार दिन बंद रहेंगे ये रास्ते; एडवाइजरी जारी

Fri, 17 Jan 2025 12:41 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यातायात पुलिस ने उत्तर दिल्ली से दक्षिण दिल्ली और दक्षिण दिल्ली से जाने वाले वाहन चालको को रिंग रोड, सराय काले खां, आइपी फ्लाईओवर, राजघाट, लाजपत राय मार्ग, मथुरा रोड, भैरों रोड, रिंग रोड, अरबिंदो मार्ग, सफदरजंग रोड, कमाल अत्तातुर्क मार्ग, कौटिल्य मार्ग का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस परेड का रिहर्सल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस की परेड का रिहर्सल शुक्रवार से कर्तव्य पथ पर शुरू होगी। इसे लेकर शुक्रवार से कई रास्तों पर यातायात प्रभावित रहेगा। यातायात पुलिस ने इसको लेकर एडवाइजरी जारी की है। जिसमें लोगों से 17 जनवरी से लेकर 21 जनवरी तक कुछ रास्तों पर नहीं जाने की सलाह दी है।

विज्ञापन

चार दिन बंद रहेंगे ये रास्ते
दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी में बताया कि कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड रिहर्सल की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए यातायात की व्यवस्था की गई है। यह व्यवस्था 17, 18, 20 और 21 जनवरी तक लागू रहेगी। सुबह 10.15 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक कुछ मार्ग पर जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। जिसमें कर्तव्यपथ-रफी मार्ग क्रासिंग, कर्तव्यपथ-जनपथ क्रासिंग, कर्तव्यपथ मानसिंह रोड क्रासिंग और कर्तव्यपथ सी हेक्सागन शामिल है।
 
विज्ञापन

इन रास्तों का करें इस्तेमाल
यातायात पुलिस ने उत्तर दिल्ली से दक्षिण दिल्ली और दक्षिण दिल्ली से जाने वाले वाहन चालको को रिंग रोड, सराय काले खां, आइपी फ्लाईओवर, राजघाट, लाजपत राय मार्ग, मथुरा रोड, भैरों रोड, रिंग रोड, अरबिंदो मार्ग, सफदरजंग रोड, कमाल अत्तातुर्क मार्ग, कौटिल्य मार्ग का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। पूर्व से दक्षिण-पश्चिम दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन चालकों को रिंग रोड से वंदे मातरम मार्ग से जाने की अपील की है। इसी तरह विनय मार्ग, शांति पथ या नई दिल्ली और उससे आगे जाने वाले वाहन चालकों को सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, राउंड अबाउट आरएमएल, बाबा खड़क सिंह मार्ग या पार्क स्ट्रीट-मंदिर मार्ग से होते हुए उत्तर दिल्ली या नई दिल्ली की ओर से जाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें